कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार को गोली मारी:अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे; हमलावर मौके से गिरफ्तार

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। मिगुएल उरीबे राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के सदस्य हैं। पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि उरीबे को संबोधन के दौरान हमलावर ने पीठ में गोली मार दी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ। उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है पुलिस ने आरोपी हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उरीबे पर हमले से जुड़ी तस्वीरें…… खबर अपडेट हो रही है….

More From Author

कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार को सिर में गोली मारी:हालत नाजुक, अस्तपताल में भर्ती; खून से सन गए समर्थक

बीजापुर नक्सल ऑपरेशन….5 पुरुष,2 महिला समेत 7 नक्सली ढेर:टॉप कमांडर सुधाकर-भास्कर भी मारे गए, ऑटोमैटिक हथियार और शव बरामद, जवानों को सांप-मधुमक्खियों ने काटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *