कोरबा में कुआं धंसा…2 शव निकाले गए:1 की तलाश जारी, बारिश-मिट्टी धंसने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रहीं;कोरबा में कुएं के पैरेलल खुदाई

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारी बारिश के कारण कुआं धंसने से मलबे में दबे 2 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। एक की तलाश जारी है। 25 फीट गहराई में शव मिले हैं। एक शव पिता का बताया जा रहा है। वहीं दूसरे की पहचान की जा रही है। बता दें क बनवार गांव में 29 जुलाई की सुबह हादसा हुआ। पति-पत्नी और उनका मोटर पंप निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी अचानक कुआं धंस गया। मलबे में तीनों दब गए। घटना के बाद रात ढाई बजे तक SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन बारिश होने और मिट्टी धंसने के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा। आज सुबह से फिर रेस्क्यू चलाकर उन्हें ढूंढा जा रहा है। मिट्टी निकालने पोकलेन मशीन मंगाई गई। कुएं के पैरेलल में खुदाई की जा रही है।

More From Author

सोना ₹391 बढ़कर ₹98687 प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹1.14 लाख किलो बिक रही, देखें अपने शहर के गोल्ड रेट

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा:जयशंकर बोले- पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने लाए; खून-पानी एक साथ नहीं चलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *