कोरबा में आबकारी विभाग की मनमानी:शराब बेचने के आरोप में परिवार से बदसलूकी; महिला बोली- हाथ मरोड़ा, पति को उठा ले गए

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आबकारी विभाग की मनमानी सामने आई है। नकटीखार गांव में महिला का आरोप है कि परिवार के साथ विभाग के लोगों ने मारपीट की और उसके साथ भी बदसलूकी की। पीड़ित परिवार ने सीविल लाईन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। परिवार की महिला ने झूमाझटकी करने के साथ ही कलाई को मरोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित विमला बाई महिला ने बताया कि घर के आंगन में वो उसकी बहन और पति घर के अंदर थे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसके घर में घुसा और अवैध रूप से कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए उसके पति को उठाकर ले गए। मारपीट करने के साथ ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। यही नहीं उसके साथ झूमाझटकी भी हुई इस दौरान उसके दाया हाथ चूड़ी से कट गया विरोध करने पर बदसलूकी भी की गई।महिला ने बताया कि बहुत पहले महुआ शराब बेचते थे, लेकिन अब नहीं बेचते। इसके बावजूद परेशान किया जा रहा है।

More From Author

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केंद्र मैरिटल रेप को अपराध बनाने के खिलाफ; शेयर बाजार गिरा, भारतीय निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ डूबे; सोना ऑल टाइम हाई

7 अक्टूबर को रायपुर आएंगे शंकराचार्य:गौध्वज स्थापना कार्यक्रम में लेंगे भाग; जुटेंगे हजारों लोग, गौ-रक्षा-संरक्षण के लिए जागरूकता उद्देश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *