कोरबा ट्रिपल मर्डर केस…रस्सी से गला घोंटकर हत्या:शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा, एक के मुंह में नींबू, दूसरे की जेब में सिगरेट पैकेट मिला

कोरबा में ट्रिपल मर्डर केस के शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि तीनों की हत्या की गई थी। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों के शव उनके कबाड़ यार्ड से बरामद हुए थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में तंत्र-मंत्र के दौरान हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन जांच में अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट के पैकेट, नीतीश के मुंह से नींबू और सुरेश साहू की जेब से भी नींबू मिला है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार तीनों की मौत पतली रस्सी से गला घोंटने से हुई। दुर्गा निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। बताया जा रहा है कि नीतीश तांत्रिक के साथ वहां पहुंचा था। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में अपराध दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूछताछ के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। तांत्रिक बैगा 3 साथियों के साथ पहुंचा था बिलासपुर से एक तांत्रिक (बैगा) आशीष दास बुधवार शाम 4 बजे तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा पहुंचा था। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात में तंत्र-मंत्र शुरू किया गया। फिर आशीष ने एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाया, उन्हें नींबू दिया और रस्सी से एक घेरा बनाया। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया और आधे से एक घंटे बाद खोलने को कहा। जब समय बीतने पर कमरा खोला गया, तो तीनों मृत पाए गए। बिलासपुर अमेरी के रहने वाले अश्वनी कुर्रे, जो तांत्रिक की टीम के साथ आया था, उसने बताया कि 5 लाख रुपए को तंत्र विद्या से ढाई करोड़ बनाने की बात हुई थी और उस पैसे को बराबर हिस्सों में बांटा जाना था। हालांकि, तांत्रिक आशीष ने कमरे में तंत्र विद्या की। मृतकों की पहचान कोरबा निवासी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू (पिता बलदेव साहू) और बलौदाबाजार निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पत्नी बोली- 5 दिन से पति को परेशान कर रहे थे मृतक सुरेश साहू की पत्नी गुड़िया देवी ने कहा कि बिलासपुर का संजय साहू पिछले 5 दिन से कुछ करवाने के लिए पैसे के लिए उनके दिमाग में प्रेशर डाल रहा था। घर आकर उनको रात 12 बजे साथ ले गए। पता नहीं कहां खाना खिलाए हैं। 3 बजे आखिरी बार बात हुई उसके बाद से वह फोन नहीं उठा रहे थे। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौत: तांत्रिक बोला-5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा,कोरबा में नींबू देकर कमरे में किया बंद छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार देर रात बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू और दुर्ग निवासी नीतीश कुमार के शव एक ही कमरे में मिले। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। हालांकि, सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ऑस्ट्रेलिया में स्काई-डाइविंग के दौरान पैराशूटिस्ट हवा में लटका, VIDEO:कूदते समय विंग में फंसा; 15,000 फीट की ऊंचाई पर था एयरक्राफ्ट

शिक्षा मंत्री की फटकार से बेहोश हुए BEO:बिलासपुर में 6 शिक्षकों के अटैचमेंट पर भड़के गजेंद्र यादव; सस्पेंशन की बात सुनकर कुर्सी से गिरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *