कोंडागांव में 6 हजार 604 किसानों ने बेचा धान:85 करोड़ 63 लाख का भुगतान, खरीदी केन्द्रों में माइक्रो ATM की भी सुविधा

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है। कोंडागांव जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान महोत्सव में अब तक जिले के कुल 55 हजार 577 पंजीकृत किसानों में से 06 हजार 604 किसान 07 हजार 174 हेक्टेयर रकबे का धान बेच चुके हैं। 01 दिसंबर 2024 की स्थिति में उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान की कुल राशि लगभग 85 करोड़ 63 लाख 17 हजार रुपए सीधे किसानों के खाते में भुगतान की जा चुकी है। धान बेचने वाले पंजीकृत किसान मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटा सकते हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को तौल करने में आसानी हो रही है। माइक्रो एटीएम से निकाल सकते हैं 10 हजार तक की राशि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है। उपार्जन केन्द्रों में ही माइक्रो एटीएम से 10 हजार तक की राशि निकालने की सुविधा दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराए पर लिए गए वाहनों आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में आसानी होगी और उन्हें बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

More From Author

श्रीनगर में एनकाउंटर, 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका:22 दिन पहले भी यहां मुठभेड़ हुई थी, तब आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे

सरकारी नौकरी:राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में भर्ती; लास्ट डेट 4 दिसंबर, 56 साल तक के उम्मीदवारों को मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *