कॉलेज फेस्‍ट में कपड़े बदल रहीं लड़कियों का वीडियो बनाया:CCTV में कंधे पर चढ़कर रिकॉर्डिंग करते दिखे लड़के; विरोध में सीएम का पुतला जलाया

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक सरकारी कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में छात्राओं का कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसका एक CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें 4 लड़के एक कमरे के बाहर एकट्ठा हैं और एक दूसरे के कंधे पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है वीडियो में दिख रहे लड़के ABVP के हैं। उन्‍होंने X पर वीडियो पोस्‍ट कर कहा कि ये शर्मनाक हरकत BJP और ABVP के चाल, चरित्र और चेहरे को उजाकर करती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भानपुरा सरकारी कॉलेज पहुंचे और ABVP व BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने ऐसा करने से रोक दिया।
इससे नाराज प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी बहस भी हुई। क्‍या है पूरा मामला? बुधवार को भानपुरा थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि कॉलेज के यूथ फेस्‍ट के दौरान छात्राओं का कपड़े बदलते समय छिपकर वीडियो बनाया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भानपुरा थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी तीनों छात्र नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने जब्त किए गए मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ताकि यह पता चल सके कि उसमें अन्य वीडियो या सामग्री तो नहीं है। —————————- ये खबरें भी पढ़ें… अनंत गोयनका होंगे FICCI के नए अध्यक्ष: अमेरिका में पले-बढ़े, CEAT Ltd. से करियर शुरू किया, RPG ग्रुप के वाइस चेयरमैन हैं फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यानी FICCI ने अनंत गोयनका को साल 2025–26 के लिए अपना प्रेसिडेंट बनाया है। श्रीनगर में 14 अक्टूबर को हुई नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग में इस नियुक्त की घोषणा हुई। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

दिल्ली में सांसदों के लिए बने अपार्टमेंट में आग लगी:यहां कई MP और उनके स्टाफ के फ्लैट; लोग बोले- फायर बिग्रेड देरी से पहुंची

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगी, सभी फ्लाइट्स रोकी गईं:कार्गो एरिया जलकर खाक; दिल्ली से बांग्लादेश जा रही फ्लाइट कोलकाता भेजी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *