कैलिफोर्निया ​​​​​​​में बच्चे की बर्थडे पार्टी में गोलीबारी:4 लोगों की मौत, 10 घायल; लोग बोले- इतनी तेज गोलियां चली कि लगा पटाखे फूट रहें हों

कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर के ल्यूसिल एवेन्यू इलाके में शनिवार शाम को एक आइसक्रीम की दुकान पर चल रही बच्चे के बर्थडे पार्टी में अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, कुल 14 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से 4 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के उप-मेयर जेसन ली ने फेसबुक पर लिखा, ‘आज मेरा दिल बहुत भारी है। एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में हुई इस सामूहिक गोलीबारी से मैं दुखी और गुस्से में हूं। हमारी कम्युनिटी को सच जानने का हक है और पीड़ित परिवारों को न्याय व हर संभव मदद मिलनी चाहिए।’ हमले के बाद की तस्वीर… अब तक हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की उम्र या हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच कर रही है और लोगों से उस क्षेत्र में न जाने की अपील की है। घटना की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी इतनी तेज थी कि उन्हें लगा जैसे पटाखे फूट रहे हैं। एक गवाह ने कहा, “हम पास में ही एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे, लेकिन हमें लगा आतिशबाजी हो रही है।”

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने वेनेजुएला का हवाई क्षेत्र बंद करने की धमकी दी, बोले- वहां से गुजरना खतरनाक होगा

RAS-2024 के इंटरव्यू का पहला चरण कल से:1096 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे मेंस एग्जाम में सिलेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *