केरल CM बोले- राहुल में कार्यकर्ता जितनी भी समझ नहीं:BJP की बी टीम है कांग्रेस; थरूर ने ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया

केरल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं। केरल के CM पिनाराई विजयन ने कहा, राहुल गांधी एक नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम लोकल वर्कर जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है। वे अपने अनुभव या गलतियों से भी नहीं सीखने। यह समझना मुश्किल है कि उनका इतना बुरा हाल कैसे हो रहा है। राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस देश में BJP की ‘B-टीम’ हैं। हालांकि थरूर ने बी टीम वाली बातों को पूरी तरह से बेबुनियादी बताया। थरूर ने कहा- हमें किसी की B टीम में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि हम केरल की A-टीम हैं। BJP और LDF दोनों नहीं चाहते कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आए। हमारी डील केरल के लोगों के साथ है और हम यह पक्का करेंगे कि केरल के लोग और उनके हित हमारे साथ सुरक्षित रहें। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, 4 मई को एकसाथ आएगा रिजल्ट पांचो राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज:सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में फिर झड़प, 3 की मौत:ईद पर 5 दिन का सीजफायर खत्म होने के बाद हिंसा शुरू, 3 पाकिस्तानी चौकियां तबाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *