केजरीवाल के 7 विधायकों का इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी:टिकट ना मिलने से नाराज; महरौली MLA नरेश यादव बोले- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में

दिल्ली विधानसभा चुनाव से 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 7 मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और AAP में भ्रष्टाचार को इस्तीफे की वजह बताई। महरौली से 2 बार के पार्टी विधायक नरेश यादव ने कहा, ‘AAP का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था। लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि AAP ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।’ AAP ने इस चुनाव में 17 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा था। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होना है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। 10 दिसंबर को सीलमपुर विधायक ने दिया था इस्तीफा
आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर को कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान का नाम नहीं था। इस पर अब्दुल रहमान खुलकर अरविंद केजरीवाल के विरोध में आ गए थे। दैनिक भास्कर से चर्चा में उन्होंने बताया था कि मुझे टिकट नहीं दिया और ये बताया भी नहीं कि टिकट क्यों नहीं दिया। केजरीवाल के ऊपर शनि सवार है। वे खुद ही पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं। 10 दिसंबर को अब्दुल रहमान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर मुस्लिमों के प्रति बेरुखी का आरोप लगाया था। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

More From Author

सरकारी नौकरी:साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 100 पदों पर भर्ती; 10वीं पास को मौका, मेरिट बेसिस पर सिलेक्शन

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:7 जगह बिना वोटिंग जीती बीजेपी; ब्रेकअप के बाद वाटरफाल से छलांग; जनवरी में ही पारा हाई; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *