केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी:आम लोगों को भी एंट्री; पूर्व CM पर इसके रेनोवेशन में ₹45 करोड़ खर्च करने का आरोप

दिल्ली सरकार राज्य के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के उस बंगले (सीएम हाउस) को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी में है, जिसके रेनोवेशन के लिए केजरीवाल पर ₹45 करोड़ खर्च करने का आरोप लगाया गया था। ये बंगला 6, फ्लैग रोड पर मौजूद है। अधिकारियों के मुताबिक बंगले के गेस्ट हाउस में तब्दील होने के बाद इसमें पार्किंग स्पेस, कैफेटेरिया, वेटिंग हॉल, मीटिंग रूम समेत अन्य सुविधाएं होगीं। अन्य गेस्ट हाउस की तरह ही अधिकारी-मंत्री भी यहां ठहरें सकेंगे, जिसका रेंट भी पे करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इसके अलावा अन्य स्टेट हाउस की तरह यहां ट्रेडिशनल फूड मिलेगा, इसका लाभ आम जनता भी ले सकेगी।फिलहाल इस प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। बंगले की देखरेख के लिए10 कर्मचारी तैनात हैं, जो साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाएं संभालते हैं। अरविंद केजरीवाल साल 2015 से 2024 तक इस बंगले में परिवार समेत रहे थे। इसके रेनोवेशन पर हुए खर्च पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया था। बंगले को ‘शीशमहल’ नाम दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया। साल 2022 में दिल्ली गर्वनर वी.के. सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली सरकार के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने इसके रेनोवेशन में गड़बड़ी और कीमत से ज्यादा खर्च की जांच की थी। इस मामले की CBI जांच भी चल रही है, जिसकी शिकायत भाजपा विधायक और तत्कालीन विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुई थी। अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहते थे उसकी 8 तस्वीरें… 26 जनवरी 2025: भाजपा ने सीएम आवास का दूसरा वीडियो जारी किया भाजपा ने दिल्ली के CM हाउस का नया वीडियो जारी किया था। इस बंगले में पूर्व CM केजरीवाल रहते थे। भाजपा ने X पर वीडियो शेयर करके लिखा था कि आइए आपको सैर कराएं महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की। यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ भाजपा ने घर में मौजूद चीजों का रेट भी बताया था। भाजपा के मुताबिक, केजरीवाल के घर में 4 करोड़ से 5.6 करोड़ के बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दे लगे हैं, 64 लाख रुपए के 16 टीवी, 10-12 लाख रुपए की टॉयलेट सीट, 36 लाख रुपए के सजावटी खंभे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 9 दिसंबर 2024: कोविड के दौरान मकान की मरम्मत पर ₹45 करोड़ खर्च किए 9 दिसंबर को भाजपा ने आरोप लगाया था कि खुद को आम आदमी कहने वाले केजरीवाल ने अपने रहने के लिए ‘शीशमहल’ बनवाया था। केजरीवाल कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन रहने के लिए 7 स्टार रिसॉर्ट बना डाला। इस महल में 1.9 करोड़ रुपए से मार्बल ग्रेनाइट, लाइटिंग, 1.5 करोड़ रुपए से मरम्मत और 35 लाख रुपए से जिम और स्पा बनवाया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने किस अधिकार से अपने बंगले की सजावट पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जबकि कोविड में जनता के विकास कार्य ठप थे। भाजपा के आरोप पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा था कि वह मकान 1942 में बना था और बहुत खस्ता हालत में था। मकान की छतें टपकती थीं। कुछ तो गिर भी गई थीं। पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के ऑडिट के बाद ही मकान की मरम्मत कराई गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

पाकिस्तान का प्रस्ताव- अमेरिका बलूचिस्तान के पसनी में पोर्ट बनाए:इससे खनिजों तक पहुंच आसान होगी; ये चीन के ग्वादर पोर्ट से सिर्फ 112km दूर

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:भाभी को मार डाला, मुरिया दरबार में शाह, 86KG चांदी की लूट, ननकीराम हाउस-अरेस्ट, 200 लड़कियां बंधक, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *