केजरीवाल का आरोप- यमुना में जहर हरियाणा सरकार ने मिलाया:भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोग मरें, दोष AAP पर लगे; चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने सोमवार को कहा- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। दिल्ली की CM आतिशी और पंजाब CM भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा है। उम्मीद है कि आयोग इसमें दखल देगा। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग को आज दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की ओर से एक ज्ञापन मिला। इसमें आरोप लगाया गया है कि हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इससे दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आयोग ने हरियाणा सरकार को 28 जनवरी, दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

More From Author

CG के 4 टोल-प्लाजा में फर्जीवाड़ा…करोड़ों की चोरी:NHAI जैसा सॉफ्टवेयर बनाकर काटी पर्चियां, कुम्हारी में आलोक बिल्डर, महाराजपुर में सूर्यनारायण हैं संचालक

अडाणी टोटल गैस का मुनाफा 19% कम हुआ:तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹1401 करोड़ रहा; एक साल में 40% गिरा शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *