किश्तवाड़ में आतंकी हमला, 2 विलेज डिफेंस गार्ड की मौत:जैश से जुड़े संगठन कश्मीर टाइगर्स ने जिम्मेदारी ली, आर्मी-पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार शाम को आतंकी हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 विलेज डिफेंस गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद अधवारी इलाके के मुंजला धार फॉरेस्ट में पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। विलेज डिफेंस गार्ड पर हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। उन्होंने मृतकों VDG के शवों की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया उन्होंने दोनों को हत्या कर दी है। तस्वीरों में गार्ड की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ओहली-कुंतवाड़ा के विलेज गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार गुरुवार सुबह अपने मवेशियों को चराने गए थे। तब से ही वे लापता थे। शाम को कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्हें अपने भाई की मौत की सूचना मिली है। पिछले 7 दिन में 5वां हमला
नवंबर महीने की शुरुआत में ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर, बांदीपोरा और अनंतनाग में 3 एनकाउंटर हो चुके हैं। इनमें 4 जवान घायल हुए थे और 3 आतंकी मारे गए थे। 2 नवंबर को मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान जाहिद राशिद के रूप में हुई। वहीं दूसरा अरबाज अहमद मीर था। दोनों को पाकिस्तान से ट्रेनिंग मिली थी। बांदीपोरा में चौथा एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों का मददगार भी पकड़ा गया
इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 22आरआर और 92 बटालियन के साथ मिलकर आतंकवादियों के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया। इसकी पहचान आशिक हुसैन वानी के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के सोपोर में तुजार शरीफ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल, सात जिंदा राउंड और एक मैगजीन बरामद की है। अक्टूबर में आतंकियों के 5 हमले ——————- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट, 12 घायल जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (TRC) के नजदीक संडे मार्केट में रविवार (3 नवंबर) को ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी। इस हमले के बाद CM उमर ने कहा था कि घाटी में बढ़ते आतंकी हमलों से परेशान हो गया हूं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

WPL ऑक्शन में उतरेंगी स्नेह राणा और इजी वॉन्ग:RCB ने इंग्लिश कप्तान हीथर नाइट को छोड़ा; 5 टीमों की रिटेंशन लिस्ट

पुतिन ने ट्रम्प को बधाई दी, कहा- वे बहादुर हैं:रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर उनसे बातचीत के लिए तैयार हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *