कान्स के रेड कार्पेट पर छत्तीसगढ़ की जूही:’जलती पृथ्वी’ वाली ड्रेस पहनकर किया वॉक; भास्कर से बोलीं-जलवायु संकट पर कोई बात नहीं कर रहा

कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर में ग्लैमर, सिनेमा और सेलिब्रिटीज के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ से पहली बार यहां कोई रेड कार्पेट पर दुनिया के सामने एक संदेश लिए चला है। हम बात कर रहे हैं दुर्ग जिले की रहने वाली जूही व्यास की। पर्यावरण संरक्षण पर काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था ग्रीनपीस इंडिया के साथ जूही कान्स पहुंचीं। संस्था की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा के साथ जूही ने ‘वॉइस ऑफ द प्लैनेट’ अभियान के तहत ग्लोबल वार्मिंग से जुड़े संदेश के साथ अनोखी ड्रेस कैरी की। ड्रेस के जरिए धरती की पीड़ा को दिखाया जूही की ड्रेस को वियतनाम के प्रसिद्ध डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रिएन ने डिजाइन किया। इस ड्रेस को तैयार करने में ढाई महीने का वक्त लगा। इस ड्रेस के जरिए धरती की पीड़ा को दिखाया गया है। जूही की ड्रेस ‘जलती हुई पृथ्वी’ का प्रतीक थी। जिसमें तापमान में बढ़ोतरी और जलवायु असमानता के परिणामों को दिखाया गया। आग जैसे रंगों और डिजाइन से सजी यह ड्रेस दुनिया के संकट की ओर इशारा करती है और प्रदूषण फैलाने वालों को भविष्य की पृथ्वी कैसी होगी यह दिखा रही है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए जूही ने कहा, ‘यह सिर्फ एक ड्रेस नहीं है, बल्कि उन लोगों की कहानी है जो चुपचाप जलवायु संकट झेल रहे हैं। एक मां होने के नाते, मुझे अगली पीढ़ी के लिए पृथ्वी की रक्षा करने की जिम्मेदारी और भी ज्यादा महसूस होती है।’ जूही ने कहा हम चाहते तो कांस में कोई भी स्टाइलिश ड्रेस पहनकर पार्टिसिपेट कर सकते थे, मगर हमने इस मौके को दुनिया का ध्यान सबसे बड़ी समस्या की ओर ले जाने का प्रयास किया। हवा, मिट्‌टी पानी को बचाना इंसानों का काम है। इस पर कोई बात नहीं कर रहा है। जानिए कौन हैं जूही व्यास भिलाई निवासी जूही व्यास दो बच्चों की मां हैं और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, अपने जुनून को तराशते हुए, उन्होंने फैशन और मेकअप की दुनिया में कदम रखा। लगभग 12 साल पहले, उन्होंने दुर्ग में जूही सैलून एंड स्पा शुरू किया था। वो एक मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल हैं। कई ब्यूटी खिताब भी जीते जूही व्यास की और भी तस्वीरें देखिए कांस फिल्म फेस्टिवल के बारे में जानिए

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:मॉस्को एयरपोर्ट पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, हवा में चक्कर काटता रहा इंडियन डेलिगेशन वाला प्लेन

छात्रों के सुसाइड पर SC की राजस्थान सरकार को फटकार:पूछा- स्टूडेंट्स कोटा में ही क्यों जान दे रहे, इसे रोकने के लिए अब तक क्या किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *