कांग्रेस बोली- केंद्र की विदेश नीति नाकाम:किसी भी देश ने पाकिस्तान को आतंकी मुल्क नहीं माना; रूस ने भी PAK से MoU साइन किए

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की फेल डिप्लोमैसी और कमजोर विदेश नीति की वजह से भारत की छवि को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, ‘कोई देश पाकिस्तान को आतंकी देश नहीं कह रहा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी किसी ने भी आपके समर्थन में बयान नहीं दिया। यहां तक कि रूस ने भी पाकिस्तान के साथ पुरानी स्टील मिल दोबारा शुरू करने के लिए MoU साइन किया है। अब इससे पाकिस्तान को रूस से 2.6 अरब डॉलर (21,660 करोड़ रुपए) मिलेंगे। कॉंग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार से पूछे 4 सवाल
इससे पहले 26 मई को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश को अब तक ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिले। PM मोदी इन अहम सवालों के जवाब देने के बजाय फिल्मी डायलॉगबाजी कर रहे हैं। PM मोदी बोले- कोई सबूत न मांगे, इसलिए ऑपरेशन का वीडियो रिकॉर्ड किया
कांग्रेस के आरोपों के बीच गुजरात की एक रैली में PM मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर का कोई सबूत न मांगे, इसलिए कैमरे पर रिकॉर्ड किया। जिन आतंकियों को मारा गया, उन्हें पाकिस्तान में सैन्य सम्मान दिए गए, जो दिखाता है कि पाकिस्तान सीधे इसमें शामिल था। ऑपरेशन सिंदूर पर अब तक कॉंग्रेस ने क्या-क्या कहा? कांग्रेस नेता थरूर बोले- हमने सेल्फ डिफेंस में कार्रवाई की
ऑल-पार्टी डेलीगेशन में कोलंबिया गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, कोलंबिया ने जो पाकिस्तान में मारे गए लोगों के लिए संवेदना जताई, वह दुखद है। हमलावर और आत्मरक्षा करने वालों को एक बराबर नहीं कहा जा सकता। भारत ने 22 अप्रैल के पाहलगाम आतंकी हमले के बाद आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस दौरान थरूर ने पाकिस्तान का आतंकियों को समर्थन देने का सबूत दिखाया। इसमें पाकिस्तानी अफसर आतंकी के जनाजे में शामिल दिखे। थरूर ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान और POK में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी। ……………… भारत-पाकिस्तान सीजफायर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM बोले- पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद PM मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। अपने 22 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौते और PoK पर बात की थी। PM ने कहा था कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:थाने में खुद का गला काटा; न्यायधानी में फैला डायरिया; जादू-टोने के शक में गैंगरेप और हत्या; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

आज नहीं कल रिहा होंगे सौम्या, रानू समेत 6 आरोपी:रायपुर जेल को देर से मिला रिहाई आदेश; छत्तीसगढ़ में रहने की है पाबंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *