कांग्रेस के 84वें अधिवेशन का दूसरा दिन:खड़गे, सोनिया और राहुल साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, देशभर से आए 1700 प्रतिनिधियों के साथ मंथन शुरू

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) का है। मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली। आज दूसरे दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन हो रहा है, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत झंडावंदन के साथ हुई। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल मौजूद हैं। आज के कार्यक्रम के लिए रिवरफ्रंट पर VVIP डोम बनाया गया है। इस अधिवेशन की थीम है, ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, और संघर्ष।’ पार्टी के मुताबिक यह अधिवेशन गुजरात में संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। गुजरात में 64 साल बाद हो रहा अधिवेशन
इस साल महात्मा गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती भी है। दोनों ही महान विभूतियां गुजरात में पैदा हुई थीं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ये अधिवेशन गुजरात में कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था। कांग्रेस अधिवेशन से जुड़ी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

सरकारी नौकरी:रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती; कल से शुरू आवेदन, 10वीं पास करें अप्लाई

लोन सस्ते हो सकते हैं, मौजूदा EMI भी कम होगी:रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी बार ब्याज दर 0.25% घटाई, अब 6.0% हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *