कांकेर में युवक की चाकू मारकर हत्या:गर्दन पर किए कई वार, जख्मी हालत में सड़क पर तड़पता रहा, नाबालिग समेत 2 हिरासत में

छत्तीसगढ़ के कांकेर के बरदेभाठा वार्ड में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना कार बनाने वाले गैरेज के पीछे खेत में हुई। हमलावरों ने टिकरापारा के युवक शिव बाल्मीकी के गर्दन पर चाकू से कई वार किए। हमले के बाद घायल शिव दौड़कर मेन रोड पर पहुंचा। वहां से उसके साथी उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। दो संदिग्ध हिरासत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग है और दूसरा सोमेश चक्रधारी उर्फ सागर (23) है। जो शांतिनगर कांकेर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। परिजन भी सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, घटनास्थल सीसीटीवी कैमरों की रेंज से बाहर बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद 9 लोगों के वहां से निकलने की बात सामने आई है। घटना के तुरंत बाद मेन रोड पर गिरे युवक का एक वीडियो बनाया गया। इस वीडियो में मृतक शिव और कुछ अन्य लोग ‘चीनी’ नामक व्यक्ति द्वारा हमला करने की बात कह रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

मस्क की न्यूरो चिप पहली बार महिला को लगाई गई:20 साल से पैरालाइज्ड ऑड्रे क्रूज ने सिर्फ सोचकर लैपटॉप पर अपना नाम लिखा, तस्वीरें बनाईं

ओवल स्टेडियम में 2 टेस्ट जीता है भारत:यहां आखिरी मैच, जीते तो सीरीज बराबर; शुभमन 3 बड़े रिकॉर्ड्स के करीब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *