कांकेर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत:NH-30 पर दो कारों में भिड़ंत, 3 घायल; शादी से लौट रहा था परिवार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हादसा हुआ है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार परिवार कांकेर के उड़कुडा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सभी चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव उड़कुडा लौट रहे थे, तभी नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार एक ही परिवार के 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से दोनों कार बुरी तरह डैमेज हो गई। देखिए पहले ये तस्वीरें- घायलों का इलाज जारी इधर घटना की जानकारी मिलते ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस एसपी ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही मरने वालों की पहचान और बाकी जानकारियां जुटाई जा रही है। घायलों के उपचार के बाद उनसे भी जानकारी ली जाएगी। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…. सूरजपुर में एक परिवार के 3 लोगों की मौत: कमरे में कोयला जलाकर सोने से दम घुटा, मृतकों में पति-पत्नी, 4 साल की मासूम शामिल छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

पाकिस्तान में आज अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता:US उपराष्ट्रपति वेंस शामिल होंगे; अमेरिका की धमकी- जरूरत पड़ी तो फिर हमला करेंगे

चांदी एक दिन में ₹8000 और सोना ₹1000 सस्ता हुआ:सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,632 पर आया, बजाज ने ‘पल्सर 180’ फिर लॉन्च की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *