कांकेर जेल का न्यायाधीश ने किया निरीक्षण:बंदियों को मिलेगी नि:शुल्क कानूनी मदद, मूलभूत सुविधाओं पर जोर

कांकेर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव ने 19 जून को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनी और शिकायतों का संज्ञान लिया। न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिन बंदियों के पास वकील नहीं हैं, उन्हें नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने को कहा। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के निर्देश दिए। बंदियों को अधिकार दिलाने किया निरीक्षण निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाना था। इससे जेल में बंद कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। न्यायाधीश ने जेल में सुधारात्मक और पुनर्वास कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से चलाने पर भी जोर दिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशांति प्रभु जैन समेत जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

ब्लैक बॉक्स विदेश भेजे जाने पर अभी कोई फैसला नहीं:केंद्र बोला- जांच जारी है; अमेरिका भेजे जाने की खबरें चली थीं

ईरान में फंसी रायपुर की बेटी…24 घंटे से संपर्क नहीं:मां बोली- सरकार वापस ला दो मेरे बच्चों को,तेहरान से कुम शिफ्ट किए गए इंडियन-स्टूडेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *