कश्मीर में सेना की गाड़ी 200-फीट गहरी खाई में गिरी:10 जवानों की मौत, 17 सवार थे; घायलों को एयरलिफ्ट किया गया

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई है। सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 17 जवान सवार थे। इनमें से 9 जवान घायल हो गए हैं। तीन गंभीर रूप से घायलों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। अधिकारी के मुताबिक यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। तीन दिन पहले आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ था जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश के दौरान 18 जनवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 8 जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की 19 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान हवलदार गजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… ————- ये खबर भी पढ़ें… देहरादून में कार खाई में गिरने से मेजर की मौत, बेटे के ताबूत को चूमती रही मां देहरादून में सेना के मेजर शुभम सैनी की कार बेकाबू होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मेजर की सैनिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा चकराता में शनिवार को छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

मुंबई समेत 17 नगर निगम में महिला महापौर होंगी:परभणी में महिला सीट पर आपत्ति; शिंदे के गढ़ ठाणे में SC का मेयर होगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का हाईएस्ट टी-20 टोटल:अभिषेक ने चौथी बार 8+ सिक्स लगाए, संजू का एक हाथ से डाइविंग कैच; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *