कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी:गुलमर्ग-सोनमर्ग में पहाड़ की चोटियां सफेद हुईं; बिहार-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट

कश्मीर में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गई हैं। एक तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, तो श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 5-7 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही बर्फबारी और बारिश हो गई। इससे पर्यटकों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों के बीच त्योहार जैसा माहौल हो गया है। इधर, बिहार और छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट है। IMD ने बिहार के सभी 38 जिलों और छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई है। बिहार के कई जिलों में गुरुवार को भी जमकर बारिश हुई। इससे दुर्गा पंडालों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। बारिश का दौर 6 से 7 अक्टूबर तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह भारी बारिश के साथ ओले गिरे। देश भर में बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें… ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश के कारण अलग-अलग देशभर में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

स्कूल लेक्चरर के 500 पद, आवेदन की आज लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी वैकेंसी, 40 साल से कम होनी चाहिए उम्र

CGPSC घोटाला…2021 का पेपर 2020 में हो गया था लीक:आरती वासनिक ने ध्रुव से पेपर-लीक कराया; नीतेश-निशा ने इंटरव्यू नहीं दिया, फिर भी चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *