कश्मीर के सोनमर्ग में पारा माइनस 11.2°C:हरियाणा-पंजाब में भीषण सर्दी, 5 शहरों में तापमान 4 डिग्री से नीचे; यूपी-बिहार में आज बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे चला गया। गांदरबल जिले का सोनमर्ग गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडी जगह रही। सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज किया गया। श्रीनगर में -0.6°C, बारामूला जिले के मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में -9°C, कोकरनाग में -0.6°C और कुपवारा में -3.5°C तापमान रहा। इधर, पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जैसे हालात हैं। गुरुवार को दोनों राज्यों के 5 शहरों में तापमान 4°C से नीचे रहा। हरियाणा के नारनौल में पारा 2°C और भिवानी में 2.5°C रिकॉर्ड हुआ। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 3°C और बठिंडा में 3.8°C और फिरोजपुर में 3.4°C रहा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी-बिहार के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से बारिश की संभावना है। बारिश का दौर 2 से 3 फरवरी तक रहेगा। इससे तापमान में गिरावट के साथ सर्दी और बढ़ेगी। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल राज्यवार मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : पचमढ़ी सहित 5 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, कल से पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर लौटेगा। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 2 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद सर्दी बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 24 जिलों में सुबह-शाम तेज सर्दी के साथ कोहरा छाया रहा। पचमढ़ी सहित 5 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : तेज बारिश के साथ फिर गिरेंगे ओले, आज 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट; 20 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम राजस्थान के 12 जिलों में शुक्रवार को शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 31 जनवरी से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों (जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग) के जिलों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। 2 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इससे पहले गुरुवार को सीकर, जयपुर, फतेहपुर, भीलवाड़ा समेत कई शहरों में हल्के बादल छाए रहने से दिन में भी सर्दी का असर तेज रहा। 20 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी : राज्य में फिर से घना कोहरा, 3 दिन बारिश का अलर्ट; बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ी यूपी के लखनऊ, झांसी, आगरा, अलीगढ़ सहित 30 जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। अलीगढ़-झांसी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। तेज बर्फीली हवा से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग ने आज से अगले 3-4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 3 फरवरी तक बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, बगहा सबसे ठंडा जिला; 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम बिहार में बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते ही हल्की कंपंकपी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 6 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव:13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान संभव

चीन क्यों जा रहे पश्चिमी देशों के नेता:2 महीने में 5 देशों के लीडर बीजिंग पहुंचे; ट्रम्प की नीतियों से बदल रहा ग्लोबल बैलेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *