कवर्धा जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आदर्श नगर क्षेत्र के एक घर में बंद कमरे में प्रार्थना सभा चल रही थी और वहां कई अलग-अलग धर्म और मिशनरी समर्थक के लोग मौजूद थे। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं वहां पहुंच गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। विहिप कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जय श्री राम के नारे लगाए और हंगामा किया। उनका आरोप है कि फादर थॉमस और उनकी पत्नी यहां गुप्त रूप से धर्मांतरण करा रहे थे। जब वे विरोध करने लगे तो मिशनरियों से झूमाझटकी की स्थिति बन गई। अंदर कमरे में हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद है। बाइबिल रखी हुई थी। VHP कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदुओं को कैंसर ठीक करने, जादू टोना भगाने जैसे झांसे में लेकर ब्रेन वॉश कर रहे थे। स्कूल में बच्चों का जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप हिंदू जागरण मंच के सदस्य सौरभ सिंह ने कहा कि फादर थॉमस होली किंगडम स्कूल का प्रिंसिपल है। उस पर पहले भी स्कूल में बच्चों का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप लग चुके हैं। एक मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फीस माफ करने के नाम वे धर्मांतरण करा रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस ने मामला शांत कराया। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग सौरभ सिहं ने कहा कि जब हमारी टीम पहुंची तो बचने के लिए वे लोग महिलाओं को आगे कर रहे थे तो झूमाझटकी हो गई। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए और धर्मांतरण की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जांच के बाद होगी कार्रवाई ASP पुष्पेंद्र बघेल के मुताबिक, विहिप के शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, फादर थॉमस पिछले 25 साल से यहां स्कूल भी संचालित करते है और प्रार्थना कराते है। फिलहाल जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में धर्मांतरण पर बवाल…जबरन बाइबिल पढ़वाया:पत्नी बोली-धर्म बदल लो, नौकरी और 50 हजार मिलेंगे; दहेज प्रताड़ना का केस भी वापस ले लूंगी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। शिवविहार कॉलोनी के एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। हिंदू महिलाओं-पुरुषों को बाइबिल पढ़ाया जा रहा था। मामला तोरवा और चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
