कल से शुरू हो रहे CUET UG 2025:एग्जाम शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले सेंटर पर पहुंचे, एडमिट कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो साथ जरूर रखें

13 मई से CUET UG एग्जाम शुरू हो रहे हैं। 13 से 16 मई तक होने वाले एग्जाम्स के लिए 10 मई को एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और 7 मई को इसके लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जा चुकी है। ये एग्जाम 15 सब्जेक्ट्स के लिए देशभर में और देश के बाहर कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हर दिन तीन शिफ्ट्स होंगी। कैंडिडेट्स ने जो सब्जेक्ट्स चुने हैं, उसके अनुसार उनकी शिफ्ट तय की गई है। ऐसे डाउनलोड करें CUET UG एडमिट कार्ड स्‍टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। स्‍टेप 2: होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। स्‍टेप 3: अपनी लॉगिन डिटेल्‍स दर्ज करके फॉर्म सब्मिट करें। स्‍टेप 4: एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। स्‍टेप 5: एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें। NTA ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया NTA ने अपने नोटिस में लिखा है कि यदि सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो कैंडिडेट्स तुरंत NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। क्यों हुई परीक्षा में देरी रिपोर्ट्स की मानें तो CUET परीक्षा में देरी की एक बड़ी वजह पिछले रविवार को NEET-UG एंट्रेस एग्जाम है। ये परीक्षा 4 हजार से ज्यादा सेंटर पर हुई थी। इस वजह से NTA को CUET आयोजित करने के लिए ज्यादा समय लग गया। एजुकेशन से जुड़ी ऐसी ही और खबरें पढ़ें… 1. JEE Advanced एडमिट कार्ड जारी:18 मई को होना है एग्‍जाम, डायरेक्‍ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट IIT कानपुर ने JEE Advanced एग्‍जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर सुबह 10 बजे से लाइव है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सीजफायर के 43 घंटे बाद 32 एयरपोर्ट्स खोले गए:बुकिंग शुरू; भारत-पाक तनाव के चलते 9 से 15 मई तक सर्विसेज बंद की गई थीं

सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस:एयर मार्शल बोले- हमारी लड़ाई आतंकियों से थी, पाकिस्तानी सेना ने इसे अपना बना लिया; नुकसान के लिए वही जिम्मेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *