कल छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन का PM उद्घाटन करेंगे:इनमें महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप; एस्केलेटर भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (22 मई) छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा, यहां CM साय मौजूद रहेंगे। PM मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ के स्टेशंस का उद्घाटन करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है। जिनका PM उद्घाटन करेंगे। 5 स्टेशन में रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी है जिसे संवारा गया है। इस स्टेशन को श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है। रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि, यहां इंडस्ट्रियल एरिया के काफी लोग सफर करते हैं उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया है। एसी वेटिंग एरिया और महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है। CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। देखिए उरकुरा रेलवे स्टेशन की कुछ तस्वीरें- 5 स्टेशन में ये सुविधाएं लाई गई हैं
• मॉडर्न यात्री सुविधाएं, जैसे आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्कलेटर
• डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड
• ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता
• स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले तत्व
• दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, रैम्प
• व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था 5 स्टेशन की पहले और बाद की तस्वीर ये है योजना
रेल मंत्रालय की ओर से दिसंबर, 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी।

More From Author

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह चीनी मिसाइल के मलबे की डिमांड:अमेरिका-जापान समेत 7 देशों ने भारत से मांगा, तकनीक जानना चाहते हैं

सरकारी नौकरी:बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 154 पदों पर निकली भर्ती; लास्ट डेट आज, एज लिमिट 40 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *