कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एनकाउंटर में 1 महिला नक्सली ढेर:14 दिनों से जारी ऑपरेशन, अब तक 4 को मारा; IED ब्लास्ट से कमांडेंट भी घायल

छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मौके से शव समेत हथियार बरामद किया गया है। पिछले 14 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं एक दिन पहले सोमवार को यहां CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि उन्हें अपना पैर गंवाना पड़ा। घायल कमांडेंट को दिल्ली रेफर किया गया है। यहां एम्स में उनका इलाज जारी है। मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। महिला नक्सली का शव बरामद जानकारी के मुताबिक, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर 22 अप्रैल को सुरक्षा बलों को निकाला गया था। DRG, CRPF, कोबरा, STF और बस्तर फाइटर्स के हजारों जवान पहाड़ को घर रहे हैं। खड़ी चढ़ाई चढ़ रहे हैं। वहीं 5 मई सोमवार को नक्सलियों की एक टीम के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। वहीं धीरे-धीरे कर जवान आगे बढ़े। घटनास्थल से विस्फोटक भी बरामद इसके बाद मौके से एक महिला नक्सली का शव को बरामद किया गया। जवानों ने घटनास्थल से 303 हथियार समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए हैं। मंगलवार को बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में कुल चार नक्सलियों की डेड बॉडी रिकवर कर ली गई है। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स को भी नुकसान हुआ है। कई घायल भी हो सकते हैं। पिछले एनकाउंटर में 8-8 लाख रुपए की 3 इनामी महिला नक्सली मारी गई थी। IG ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद और जानकारी दी जाएगी। नक्सलियों को सरेंडर करने कहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया है। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार नीतियां बना रहे हैं। हर एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को दे रहे हैं। वहीं पिछले करीब डेढ़ साल में बस्तर में ही 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। अब बड़े नक्सली लीडरों को घेरा जा रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को सरेंडर करने कहा है, शांति वार्ता की पेशकश ठुकरा दी है। …………………. ये खबर भी पढ़िए… 5000 फीट ऊंचाई पर नक्सलियों को खदेड़कर फहराया तिरंगा: कर्रेगुट्टा पहाड़ के एक हिस्से पर फोर्स का कब्जा, गृहमंत्री शर्मा बोले- शांति वार्ता नहीं होगी छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी के एक हिस्से को जवानों ने फतह कर लिया है। 9 दिनों में करीब 5 हजार फीट की चढ़ाई कर जवान ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। यहां से नक्सलियों को खदेड़कर तिरंगा फहराया दिया। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

सोना ₹1,479 बढ़कर ₹96,761 पर पहुंचा:साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है, चांदी ₹1,745 महंगी होकर ₹95,845 किलो बिक रही

आटा-पाटा, गेंदतड़ी, खो-खो स्‍कूली सिलेबस में शामिल:NCERT ने 7वीं की किताब में शमिल किए देसी खेल, नई किताब ‘खेल यात्रा’ तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *