छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा के पहाड़ पर 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। ऑपरेशन से सारे जवान लौट आए हैं। ऑपरेशन कर्रेगुट्टा को लेकर मिली सफलता पर CRPF DG जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस DG अरुण देव गौतम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ऑपरेशन में मिली कामयाबी, चुनौतियों के बारे में बताएंगे। भास्कर डिजिटल ने सुबह ही मारे गए नक्सलियों की संख्या बता दी थी। इधर, अफसरों के प्रेस वार्ता लेने से पहले ही नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य और प्रवक्ता अभय ने एक पर्चा जारी कर अपने 26 कामरेडों के मारे जाने की बात कबूली है। साथ ही पर्चे में लिखा है कि ‘आदरणीय मोदी जी आपकी सरकार शांतिवार्ता के लिए तैयार है या नहीं स्पष्ट करें।’ अभय ने शांतिवार्ता की अपील की है।
