कर्नाटक में स्लीपर बस में आग, 10 जिंदा जले:30 से ज्यादा यात्री थे; चित्रदुर्ग के हिरियूर में लॉरी से टक्कर के बाद हादसा

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार देर रात स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 12 और 17 बताया जा रहा है। हादसा NH‑48 पर हिरियूर तालुक में हुआ। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में 30 से ज्यादा यात्री थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला। हादसे की तस्वीरें… बस के ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान ईस्ट जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रविकांत गौड़ा ने बताया कि बस का ड्राइवर और क्लीनर बच गए। ट्रक का ड्राइवर और उसका क्लीनर मरने में शामिल हैं। कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। घायल यात्रियों को तुमकुरु जिले के शिरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्री गंभीर हैं। पिछले 2 महीनों में हुए बस हादसे… राजस्थान: AC बस में आग से 20 यात्री जिंदा जले थे, बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदे लोग राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर अक्टूबर में चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इसमें 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हुई थी। स्थानीय विधायक का दावा था कि हादसा शॉर्ट सर्किट से ही हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी कोजराज सिंह का कहना था कि उसने धमाके की आवाज सुनी, फिर उसे बस में आग की लपटें दिखाई दीं। पढ़ें पूरी खबर… आंध्र प्रदेश: बाइक से टकराने के बाद लगी थी बस में आग, 20 जिंदा जले थे आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में भी अक्टूबर में ही चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग थी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए थे। कुर्नूल कलेक्टर के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। दरअसल, पहले से सड़क पर पड़ी बाइक बस के फ्यूल टैंक में फंस गई थी। घिसटने से उसमें चिंगारी निकली और आग लग गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सरकारी नौकरी:RITES में 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, इंजीनियर्स तुरंत करें अप्लाई

ओला-उबर में महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर:एप में जेंडर चॉइस ऑप्शन अनिवार्य, टिप का पूरा पैसा ड्राइवर को मिलेगा; नए नियम लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *