कर्नाटक में मस्जिद के इमाम को ₹6000 मासिक भत्ता:सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण; भाजपा बोली- बजट औरंगजेब से प्रेरित

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को अपना बजट पेश किया। इसमें सरकार ने मुस्लिमों के लिए करीब 4700 करोड़ रुपए की योजनाओं की घोषणा की है। इसके बाद राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बजट में मस्जिद के इमाम को 6 हजार रुपए मासिक भत्ता, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए 150 करोड़ रुपए, उर्दू स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपए और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 1 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग में 4% ठेकेदारी मुस्लिम समुदाय के लिए रिजर्व करने की घोषणा की है। इस पर भाजपा प्रवक्ता अनिल एंटनी ने कहा- यह बजट उनके नए आइकॉन औरंगजेब से प्रेरित लगता है। कांग्रेस मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग की तरह बनती जा रही है। कर्नाटक सरकार कांग्रेस के तुष्टिकरण की पोस्टर बॉय बनती जा रही है। एंटनी ने पूछा कि क्या कर्नाटक में अल्पसंख्यक समुदाय का मतलब केवल मुस्लिम हैं। कर्नाटक भाजपा ने X पोस्ट करते हुए कर्नाटक सरकार के बजट को हलाल बजट बताया। भाजपा ने कहा कि बजट से SC, ST और OBC को कुछ नहीं मिला। अमित मालवीय बोले- कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही
भाजपा IT सेल चीफ अमित मालवीय ने X पोस्ट में लिखा- धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। भारत में कांग्रेस की यह साजिश सफल नहीं होगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि सिद्धारमैया सरकार उसी नीति पर काम कर रही है। इस बजट के जरिए SC, ST और OBC को कमजोर किया जा रहा है 9 दिसंबर 2006 को पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, महिलाओं और पिछड़ों का होना चाहिए। बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर नारियल शेयर किया
भाजपा सांसद पीसी मोहन ने सोशल मीडिया पर मुसलमानों के लिए बजट प्रोविजन की लिस्ट के साथ एक नारियल के खोल की तस्वीर शेयर की। इसके माध्यम से वे यह दिखाना चाहते है कि हिंदू समुदाय को कुछ नहीं मिला। —————————————— कर्नाटक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस MLA का दावा- शिवकुमार दिसंबर में CM बनेंगे, 7.5 साल पद पर रहेंगे; कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बयान के समर्थन में कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने रविवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आने वाले दिसंबर महीने में मुख्यमंत्री बनेंगे। कम से कम अगले 7.5 साल तक CM बने रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

मोहब्बत की परीक्षा के लिए चीटिंग:गर्लफ्रेंड के भाई की जगह हरियाणा बोर्ड का एग्जाम देने पहुंचे; 34 लोग गिरफ्तार

नेस्ले इंडिया को SEBI की चेतावनी:बड़े अधिकारी पर इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप; कंपनी बोली- फाइनेंशियल एक्टिविटी पर असर नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *