कर्नाटक में इजराइली टूरिस्ट, होमस्टे ओनर के साथ गैंगरेप:आरोपियों ने उनके 3 दोस्तों को भी पीटकर नहर में फेंका, एक का शव बरामद

कर्नाटक के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस हम्पी में 27 साल की एक इजराइली महिला टूरिस्ट और एक होम-स्टे ओनर के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। घटना 6 मार्च की रात करीब 10:30 बजे तुंगभद्रा नहर के किनारे की है। पीड़ित महिलाएं नहर के किनारे बैठी हुई थीं। महिलाओं के साथ 3 अन्य टूरिस्ट भी थे। इनमें से एक डेनियल अमेरिका से था, जबकि दो अन्य पंकज महाराष्ट्र से और बिबाश ओडिशा से थे। आरोपियों ने गैंगरेप से पहले इन तीनों को नहर में धक्का दे दिया था। डेनियल और पंकज तैरकर बाहर आ गए, जबकि बिबाश की डूबने से मौत हो गई। बिबाश की लाश दो दिन बाद मिली
पुलिस ने ओडिशा के बिबाश को ढूंढने के लिए 7 मार्च की सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसमें फायरब्रिगेड के अलावा पुलिस और खोजी कुत्तों को लगाया गया। हालांकि इसमें सफलता नहीं मिली। 8 मार्च यानी आज सुबह बिबाश की डेडबॉडी नहर के किनारे मिली है। उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। डिनर के बाद तारे देखने गए थे
होमस्टे की मालकिन 29 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने 4 मेहमानों के साथ डिनर करने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे म्यूजिक के साथ तारों को देखने गए थे। तभी 3 लोग बाइक पर आए। पहले उन्होंने पूछा कि पेट्रोल कहां मिलेगा। इसके बाद वे इजराइली महिला से 100 रुपए मांगने लगे। जब टूरिस्ट ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान तीनों टूरिस्ट बीच बचाव करने आए तो इन लोगों ने उन्हें नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद चारों ने पहले नदी में डूब चुके बिबाश को ढूंढा, इसके बाद वे अपने होमस्टे पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया। पुलिस बोलीं- आरोपियों की तलाश जारी है
कोप्पल के SP आर एल अरासिद्दी ने बताया कि 5 लोगों पर सनापुर के पास हमला हुआ है। इनमें 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। महिलाएं सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गैंगरेप, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में FIR की गई है। ————————————— गैंगरेप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े… बेंगलुरु में महिला के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार: 4 युवकों ने पीड़िता से जंक्शन पर दोस्ती की, फिर होटल की छत पर रेप किया कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी की रात कोरमंगला इलाके की एक होटल में 4 युवकों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद 33 वर्षीय महिला ने शुक्रवार सुबह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक फरार है। पूरी खबर पढ़े…

More From Author

एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना किया:82 साल की बुजुर्ग महिला को गिरने से चोट लगी, दो दिन से ICU में भर्ती

सरकारी नौकरी:मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1930 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 40 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *