करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर:फिल्ममेकर एस कृष्णास्वामी का निधन; मैग्नस कार्लसन ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप जीती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन हुआ। एक्टर थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संन्यास किया। नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 6वां वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप खिताब जीता। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाली भाषा ​​​के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 दिसंबर को झारखंड के जमशेदपुर के दिशोम जाहेरथान में संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। 2. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय निर्यात पर अब ड्यूटी फ्री ऑस्ट्रेलिया में 1 जनवरी, 2026 से भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी लगेगी। निधन (DEATH) 1. फिल्म मेकर एस कृष्णास्वामी का निधन डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन फिल्म मेकर एस कृष्णास्वामी का 28 दिसंबर को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। 2. फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन 28 दिसंबर को 1950 और 60 के दशक की मशहूर फ्रेंच और हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। 3. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का निधन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का 28 दिसंबर को निधन हो गया। वे 62 साल के थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. मैग्नस कार्लसन ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप खिताब जीता नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 29 दिसंबर को अपना 6वां वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप खिताब जीता। मिसलेनियस (MISCELLANEOUS) 5. एक्टर थलापति विजय ने संन्यास का ऐलान किया एक्टर थलापति विजय ने अपने 33 साल के एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान किया है। विजय ने यह घोषणा शनिवार को मलेशिया में डायरेक्टर एच. विनोद की फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च के दौरान की। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 30 दिसंबर का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें….. करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन में यात्रा की; गुजरात 33 साल बाद फिर ‘टाइगर स्टेट’, हाईएस्ट इंडियन विकेट टेकर बनीं दीप्ति शर्मा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन INS वाघषीर में यात्रा की। गुजरात 33 साल बाद फिर ‘टाइगर स्टेट’ बना। दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इंडियन क्रिकेटर बनीं। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें….

More From Author

शान मसूद ने सहवाग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:पाकिस्तान में सबसे तेज फर्स्ट-क्लास दोहरा शतक बनाया; 177 गेंदों में डबल सेंचुरी

सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 84,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 50 अंक फिसला; मीडिया, रियल्टी और बैंकिंग में ज्यादा गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *