करेंट अफेयर्स 30 जनवरी:कैबिनेट ने ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ को मंजूरी दी; अमेरिका अवैध अप्रवासियों को ग्वांतनामो जेल भेजेगा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘हैंडलूम कॉन्क्लेव: मंथन’ का उद्घाटन किया। गणतंत्र दिवस पर यूपी की झांकी को मिला पीपुल्स चॉइस अवार्ड। वहीं, भारत जल्द ही अपना खुद का एआई मॉडल तैयार करेगा। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… स्कीम (SCHEME) 1. केंद्र ने नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन को मंजूरी दी: केंद्रीय कैबिनेट ने 7 सालों में 34,300 करोड़ रुपए के खर्च के साथ ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन यानी राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन’ को मंजूरी दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. अमेरिका अवैध अप्रवासियों को ग्वांतनामो जेल भेजेगा: ट्रंप ने क्यूबा के ग्वांतानामो बे (Guantanamo Bay) में अमेरिकी नौसेना बेस पर 30,000 लोगों की क्षमता का प्रवासी हिरासत केंद्र बनाने की घोषणा की है। उद्घाटन (INAUGURATION) 3. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘हैंडलूम कॉन्क्लेव: मंथन’ का उद्घाटन किया: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने 29 जनवरी को नई दिल्ली में जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में हथकरघा सम्मेलन ‘हैंडलूम कॉन्क्लेव: मंथन’ का उद्घाटन किया। अवॉर्ड (AWARD) 4. गणतंत्र दिवस पर यूपी की झांकी को मिला पीपुल्स चॉइस अवार्ड: गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की ओर से निकाली गई झांकी ‘कर्तव्य पथ पर महाकुंभ’ लोगों की पहली पसंद रही। साइंस एंड टेक (SCIENCE TECH) 5. भारत अपना खुद का AI मॉडल तैयार करेगा: भारत भी चीनी स्टार्टअप DeepSeek और OpenAI के ChatGPT से मुकाबला करने के लिए खुद का जनरेटिव एआई (Generative AI) लाने की तैयारी कर रहा है। नेशनल (NATIONAL) 6. बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई: संसद के बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 30 जनवरी का इतिहास: पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 29 जनवरी: ISRO ने 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया; अलेक्जेंडर लुकाशेंको 7वीं बार बेलारूस के राष्ट्रपति बने ‘लापता लेडीज’ जापान अकादमी फिल्म अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट हुई। 8वें अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की शुरुआत हुई। वहीं, सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

तीसरी-तिमाही में अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा 14% बढ़कर ₹2,520 करोड़:रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹7,964 करोड़ रहा; 6 महीने में 31% गिरा शेयर

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:UP-CG बॉर्डर पर एंट्री बैन; प्रत्याशी के घर के बाहर फेंका सिंदुर, पुतले और रोली; स्कूलों में बैगलेस सिस्टम; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *