कप्तान गिल भारतीय टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे:BCCI ने कहा- खेलने पर फैसला बाद में लेंगे, निगरानी कर रहे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर BCCI ने मेडिकल अपडेट दिया है। बुधवार को भारतीय बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बताया- ‘गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वे 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखेगी। उनके दूसरा टेस्ट में खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा।’ भारतीय कप्तान को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन 15 नवंबर को गर्दन में चोट लगी। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एक दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और अगले दिन 16 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। कोलकाता टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान रिटायर हुए
शनिवार को गिल कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे थे। उन्होंने साइमन हार्मर की पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं बनाया। इसके बाद तीसरी बॉल पर चौका लगाकर अपना खाता खोला, इसी दौरान स्वीप खेलने के प्रयास में उनकी गर्दन में परेशानी हुई। इसके बाद फिजियो आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। वे भारतीय पारी में महज 4 रन ही बना सके। उन्हें स्टेडियम से एक निजी अस्पताल में स्कैन के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्हें गर्दन में ब्रेस पहने हुए देखा गया। ईडन से निकलते समय उनके साथ टीम के डॉक्टर और संपर्क अधिकारी भी थे। गिल की गैरमौजूदगी में पंत ने संभाली कप्तानी
गिल गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान ऋषभ पंत ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। कोलकाता टेस्ट से भी गिल के बाहर होने के बाद पंत ने ही टीम की कमान संभाली थी। कप्तान की गैरमौजूदगी में उप कप्तान ही टीम को लीड करता है। भारत पहला टेस्ट 30 रन से हारा
भारतीय टीम रविवार को कोलकाता टेस्ट 30 रन से हार गई। टीम 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऐसे में भारत को यह सीरीज ड्रॉ कराने के लिए दूसरा मैच जीतना जरूरी है। ——————————————————- गिल की चोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… नीतीश रेड्डी दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भारतीय टेस्ट टीम में वापस बुला लिया गया है। वे कोलकाता पहुंच चुके हैं, हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी तो जाएंगे, लेकिन अगर उनकी चोट में दर्द बना रहा तो उन्हें इलाज और रिकवरी के लिए बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

राहुल के खिलाफ 272 रिटायर्ड जजों और ब्यूरोक्रेट्स का लेटर:कहा- EC की छवि खराब कर रही कांग्रेस; राहुल 3 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके

भारत को Su-57 फाइटर जेट्स देने को तैयार रूस:बिना शर्त तकनीक भी ट्रांसफर करेगा; ये विमान अमेरिकी F-35 जेट्स का तोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *