कपड़े उतारकर नाचीं डांसर्स, प्राइवेट-पार्ट दिखाए…VIDEO:SDM मरकाम ने पैसे लुटाए, वीडियो भी बनाया, KISS लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसडीएम भी हटाए गए

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए। SDM तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी में अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई है। कमेटी से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई के लिए फाइल कमिश्नर को भेजी जाएगी। वहीं SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे और आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही बाल संरक्षण आयोग ने भी जांच के निर्देश दिए हैं। पहले देखिए ये 3 तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला दरअसल, गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन कराया था। मनोरंजन का हवाला देकर युवकों की समिति ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर SDM तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थीं। कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आईं। डांस कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी को निर्धारित था। इसके लिए शहरभर में प्रचार-प्रसार कराया गया था। बार डांसर की फीस 60 हजार, एंट्री टिकट 200-400 कार्यक्रम में SDM, कई पुलिसकर्मी और गांववाले अलग-अलग दिन शामिल हुए। आयोजन के वीडियो अब सामने आए हैं। कार्यक्रम में समिति को रोजाना 1.20 लाख देना था। इसके अलावा अश्लील डांस के लिए अतिरिक्त डांसर बुलाए गए थे। बार डांसरों की एक दिन 60 हजार फीस तय थी। 200 से 400 से तक टिकट रखा गया था। वीडियो में SDM खुद वीडियो बनाते नजर आए। दूसरे वीडियो में 2 पुलिसकर्मी लड़कियों से खुलेआम किस करते हुए नजर आए। कार्यक्रम में SDM के लिए सीट आरक्षित थी 8 जनवरी को आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। 9 जनवरी को SDM तुलसी दास इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की थी। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा। स्टेज पर अर्धनग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे। पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी। अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे। इनमें से कई लड़कियों पर पैसे उड़ाते रहे। कई ने लड़कियों को अपने पास बुलाकर अश्लीलता की। आयोजक गिरफ्तार, लेकिन मुचलके पर छोड़ दिया गया देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि एक स्थानीय युवक ने थाने में शिकायत कराई है। 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है। ………………….. छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़ें… महिला बाउंसर्स ने युवक की शर्ट फाड़ी, खींचकर पीटा..VIDEO: कोरबा में महीने में दूसरी बार गुंडागर्दी; पीड़ित पर ही FIR, कंपनी बोली- नशे में था छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला बाउंसरों ने युवक के कपड़े फाड़कर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना कुसमुंडा क्षेत्र में स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ के परिसर में हुई। पीड़ित युवक का कहना है कि कंपनी ने उसे प्रमोशन देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

कोहली क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर बने:सबसे तेज 28 हजार रन भी बनाए, भारत ने 20वीं बार 300+ का टारगेट चेज किया; रिकॉर्ड्स

जैश के पास हजारों फिदायीन, आतंकी मसूद अजहर का दावा:वायरल ऑडियो क्लिप में बोला- जैश की ताकत सामने आई तो शोर मच जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *