कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का ट्रायल पूरा:माइनस 10° में भी चलेगी, कोच और बाथरूम में हीटर; फरवरी से शुरू हो सकती है

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… कश्मीर जाने के लिए ट्रेन संख्या 244027, वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दूसरी ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री यह सुनकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। यह खुशी इसलिए थी, क्योंकि जम्मू-कश्मीर को पहली बार वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। शनिवार को इसका ट्रायल पूरा हुआ। ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से रवाना हुई और 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। यानी 160 किलोमीटर का सफर 3 घंटे में पूरा किया। जम्मू-कश्मीर में चलने वाली यह ट्रेन खास तौर पर कश्मीर के मौसम के हिसाब से डिजाइन की गई है। बर्फबारी में भी यह आसानी से चलेगी। ट्रेन में लगा हीटिंग सिस्टम पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट को जमने से रोकेगा। ड्राइवर का विंडशील्ड और एयर ब्रेक माइनस टेंपरेचर में भी काम करेगा। PM फरवरी में इसका उद्घाटन कर सकते हैं। 11 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक प्रोजेक्ट सपना सच होने जैसा है। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन की 4 तस्वीरें… रेल मंत्री बोले- अमृत भारत ट्रेन-2.0 में 12 बड़े बदलाव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि अमृत भारत ट्रेनों के दूसरे वर्जन में 12 बड़े बदलाव किए गए हैं। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) अगले दो सालों में ऐसी 50 ट्रेनें बनाएगी। वैष्णव ने चेन्नई में ICF के निरीक्षण के दौरान ये बात कही। अमृत भारत ट्रेन में 8 जनरल कोच, 12 थ्री-टियर स्लीपर कोच और 2 गॉर्ड कंपार्टमेंट समेत कुल 22 कोच होंगे। इनका निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… इंजनों के आगे कैमरे लगाए जा रहे
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे ने 10,000 इंजनों में कवच (ट्रेन एक्सीडेंट रोकने के लिए बनाया गया सिस्टम) लगा दिया गया है और 15 हजार किलोमीटर ट्रैक साइड फिटिंग भी की जा रही है। टेलीकॉम टावर भी लगाए जा रहे हैं। इंजनों के आगे कैमरे लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से नई पॉइंट मशीनें डिजाइन की गई हैं। पॉइंच मशीन के बोल्ट के नए डिजाइन तैयार किए गए हैं और अब उन्हें इस तरह से लगाया जा रहा है कि कोई उन्हें निकाल न सके। ———————————————- रेल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया, कहा- 100% रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन करीब है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जम्मू के नए रेलवे डिवीजन और तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया। PM ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

FIITJEE कोचिंग देश के 5 राज्यों में बंद:बिना नोटिस सेंटर्स पर ताले लगाकर भागे; 2-3 लाख तक एडवांस फीस वसूल चुके थे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो से मिले PM मोदी:हैदराबाद हाउस में गर्मजोशी से हाथ मिलाया; राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *