ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका दूसरे टी-20 का टॉस कुछ देर में होगा:सीरीज जीतना चाहेगी कंगारू टीम, प्रोटियाज के पास बराबरी हासिल करने का मौका

साउथ अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे का दूसरा टी-20 मुकाबला मंगलवार को दोपहर 2:45 बजे से डार्विन ग्राउंड पर खेला जाएगा। थोड़ी देर में इस मैच का टॉस होगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। कंगारुओं ने पहला मैच 17 रन से जीता था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। साउथ अफ्रीका की नजर इस सीरीज में पहली जीत पर होगी। इस जीत से टीम सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। मफाका को 4 विकेट, रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई
सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के युवा गेंदबाज क्वेना मफाका ने 4 विकेट झटके थे। इतना ही नहीं, टीम के ओपनर रायन रिकेल्टन ने 55 बॉल पर 71 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पहले मैच का स्कोरबोर्ड देखिए पहले टी-20 में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवन, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।

More From Author

जस्टिस वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव मंजूर:स्पीकर ने कमेटी बनाई, इसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट 1-1 जज और 1 कानूनविद

सरकारी नौकरी:हरियाणा में 153 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 42 साल, इंजीनियर्स करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *