ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की है। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर डाले गए डरावने वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। एक दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो सड़क पर खड़े होकर हाई पावर हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं। हथियार शॉटगन जैसे लग रहे हैं। आसपास मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। पुलिस ने हमलावर माने जा रहे एक शख्स को गोली मार दी, जबकि दूसरे हमलावर माने जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। मास शूटिंग से जुड़ीं 10 तस्वीरें…
सिडनी में मास शूटिंग से जुड़ीं अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
