ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 290 और नागरिक भारत पहुंचे:अब तक 1,117 भारतीय स्वदेश लौटे; प्लेन से उतरते ही वन्दे मातरम के नारे लगाए

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीयों को निकाला गया है। मशहद से एक और प्लेन शनिवार की रात 11:30 बजे 290 नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। इससे पहले शाम 4.30 बजे 310 नागरिकों को जत्था राजधानी पहुंचा था। वहीं 20 जून को रात 2 बैच में 407 भारतीय लौटे थे। रात 10:30 बजे की फ्लाइट में 190 कश्मीरी छात्रों समेत 290 लोगों की वापसी हुई थी। इनमें दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी लोग थे। देर रात 3 बजे की फ्लाइट में 117 लोग थे। 19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत पहुंचे थे। ईरान से दिल्ली पहुंचे इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए थे। कुछ लोग भावुक भी हुए। उनकी आंखों में आंसू आ गए। कुछ ने जमीन पर माथा टेका। भारत लौटे लोगों ने क्या कहा… प्रयागराज की अलमास बोलीं- हमें बहुत अच्छे होटल में रखा गया ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से दिल्ली पहुंची प्रयागराज की रहने वालीं अलमास रिजवी ने कहा- हमें अच्छे होटल में रहने की जगह दी गई। समय पर लंच, डिनर, सब कुछ दिया गया। अपने देश में वापस आकर अच्छा लग रहा है। भारतीय दूतावास ने हमारी बहुत मदद की। भारत सरकार ने हमारी अच्छी देखभाल की। हमें यह एहसास भी नहीं होने दिया कि हम युद्ध जैसी स्थिति में रह रहे हैं। ईरान ने एयरस्पेस खोला, 1000 भारतीयों को निकाला
ईरान ने एयरस्पेस पर लगी पाबंदी को हटाकर भारत के करीब 1000 नागरिकों को निकालने की इजाजत दी थी। इनमें से ज्यादातर छात्र हैं, जिन्हें ईरान की राजधानी से तेहरान से माशहद लाया गया था। अब इन्हें तीन चार्टर फ्लाइट्स के जरिए भारत लाया गया। ये फ्लाइट्स ईरानी एयरलाइन माहान ने चलाईं। भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंधु के तहत इनकी व्यवस्था की गई। ईरानी दूतावास में मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी ने बताया कि जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में और फ्लाइट्स चलाई जा सकती हैं। ———– ये खबर भी पढ़ें ईरान-इजराइल जंग से भास्कर: इजराइल के शहर सूने, स्कूल-ऑफिस बंद, लोग बोले- हर तरफ मिसाइलें बरस रहीं इजराइल के दूसरे सबसे बड़े शहर तेल अवीव के सी-बीच पर अच्छी खासी भीड़ थी। 15 जून से शुरू हुई इजराइल-ईरान जंग में ईरान की तरफ से सबसे ज्यादा हमले तेल अवीव पर ही हुए हैं। फिर भी लोग समंदर किनारे सुकून के पल बिताने आ गए थे। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

घुसपैठियों को पकड़ने जय छत्तीसगढ़ अभियान चलेगा:राज्य सरकार ने शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर किया जारी, एसटीएफ का भी किया गया गठन

पंत बतौर विकेटकीपर हाईएस्ट सेंचुरी वाले भारतीय:उन्होंने शतक के बाद जंप करके सेलिब्रेट किया, बुमराह की बॉल पर 3 कैच छूटे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *