ऑपरेशन सिंदूर…रायपुर में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा:CM साय बोले- आतंकियों ने माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा, सैनिकों ने टेररिस्ट सेंटर ही उजाड़ दिया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर बदला लिया। इसलिए बीजेपी ने बुधवार शाम को रायपुर में तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) से जयस्तंभ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें नेताओं के अलावा सर्व समाज, साधु-संत और सैनिक परिवार भी शामिल हुआ। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि, देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों को तबाह किया। जिसमें आतंकी पलते बढ़ते थे। आतंकियों ने हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया था, उनके केंद्र को ही उजाड़ने का काम हमारे सैनिकों ने किया है। हम उनके अदम्य साहस को नमन करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ- सीएम सीएम ने कहा कि, कोई भी गलतफहमी में किसी को नहीं रहना है। अभी ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है, खत्म नहीं। इस तरह की अफवाह न फैलाएं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही है। जिन लोगों ने माता-बहनों का सिंदूर उजाड़ा है। उन्हें चुन-चुन कर सेना मारेगी। भारत का सिर हमेशा ऊंचा रहेगा। अब पाकिस्तान ने नजर उठाकर देखा तो कड़ा प्रहार होगा- किरण सिंहदेव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, अब पाकिस्तान ने नजर उठाकर देखा तो कड़ा प्रहार होगा। रायपुर शहर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, पाकिस्तान सुधर जाए वरना उसे उजाड़ देंगे। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि, पाकिस्तान को घुसकर मारेंगे। बता दें कि, इसका आयोजन प्रदेश स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर पर किया जा रहा है।

More From Author

सोशल मीडिया से दूरी बनाई, यूट्यूब से पढ़ाई की:भोपाल के अयन ने CBSE 10वीं में स्‍कोर किए 500/500; बताए तैयारी के सीक्रेट्स

एमपी के मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज:हाईकोर्ट के आदेश के बाद इंदौर के मानपुर थाना में केस; कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *