राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई विदेशी मीडिया संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर सवाल उठाए। भारत को नुकसान की खबर चलाई। उन्होंने कहा कि विदेश मीडिया कोई भी फोटो या सैटेलाइट इमेज यह नहीं दिखा पाया। ना यह बता पाया कि नुकसान क्या हुआ। पूरे ऑपरेशन में 23 मिनट लगे। डोभाल ने शुक्रवार को यह बात IIT मद्रास के कार्यक्रम में कही। NSA ने कहा वे कहते रहे कि पाकिस्तान ने ये किया और वो किया लेकिन आप मुझे एक भी फोटो दिखाइए, जिसमें भारत का कोई नुकसान दिखे। यहां तक कि एक शीशा भी टूटा हो। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी। NSA ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर पर हमें नाज डोभाल ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी और वॉरफेयर के बीच संबंध हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हमें ऑपरेशन सिंदूर पर नाज है। हमें गर्व है कि इस ऑपरेशन के दौरान हमने स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया। हमने सीमापार नौ पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले का फैसला किया था। इनमें सीमावर्ती इलाके में एक भी ठिकाना नहीं था। हमारे सभी निशाने सटीक रहे। हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। उन्होंने कहा, आप एक ऐसे देश, एक ऐसी सभ्यता से ताल्लुक रखते हैं, जो हजार सालों से संकटग्रस्त और लहूलुहान रही है। हमारे पूर्वजों ने बहुत कुछ सहा है। मुझे नहीं पता कि राष्ट्र की इस धारणा को जिंदा रखने के लिए उन्होंने कितना अपमान और तकलीफ सही होगी। राष्ट्र, राज्य से अलग होता है। भारत एक राष्ट्र के रूप में हजारों सालों से अस्तित्व में है।’ ——————————————————- मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… डिप्टी आर्मी चीफ बोले-ऑपरेशन सिंदूर में 3 दुश्मनों से लड़े:पाकिस्तान को चीन ने हथियार और लाइव डेटा दिया, तुर्किए ने ड्रोन मुहैया कराए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने 4 जुलाई को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त बॉर्डर एक और दुश्मन तीन थे। पाकिस्तान मोर्चे पर था। चीन और तुर्किए हथियार और बाकी दूसरे सपोर्ट मुहैया करा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
