एशिया कप- पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में विकेट गंवाया:तस्कीन अहमद ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेजा, बांग्लादेश 4/1

एशिया कप का 5वां सुपर-4 मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया है। साहिबजादा फरहान 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तस्कीन अहमद ने पवेलियन भेजा। एक ओवर के बाद स्कोर 4/1 है। फखर जमान क्रीज पर हैं। बांग्लादेश टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में 3 बदलाव किए हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यह मैच दोनों टीमों के लिए नॉकआउट की तरह है। इसे जीतने वाली टीम भारत के खिलाफ 28 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगी। जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। मैच का स्कोरबोर्ड

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:कार में युवती से गैंगरेप, ससुराल में लाश; 1000 करोड़ का घोटाला, गांजा-तस्करों के घर पर बुलडोजर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 5 साल जेल:₹92 लाख का जुर्माना; 2007 में लीबियाई तानाशाह से पैसे लेने की साजिश रची थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *