एयर टिकट बुकिंग के 48 घंटे तक फ्री कैंसिलेशन मिलेगा:DGCA जल्द ला सकता है हवाई यात्रा के नए नियम, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें

अब एयर पैसेंजर्स को टिकट बुक करने के 48 घंटे के अंदर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कैंसिल या चेंज करने का मौका मिल सकता है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इन नियमों को लाने के लिए एक ड्राफ्ट जारी किया है। DGCA ने लोगों से इसके लिए 30 नवंबर तक सुझाव मांगे हैं। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही नियम बनेगा, लेकिन ये कब से लागू होंगे अभी तय नहीं हुआ है। 3 पॉइंट में समझें नया नियम… अभी एयरलाइन अपने हिसाब से फीस लगाती है फिलहाल भारत में एयर टिकट कैंसिलेशन के लिए कोई स्टैंडर्ड 48 घंटे का ग्रेस पीरियड नहीं है। ज्यादातर एयरलाइंस अपनी पॉलिसी के मुताबिक फीस लगाती हैं। रिफंड प्रोसेस भी धीमा है, और पैसेंजर्स को परेशानी होती है। खासकर ट्रैवल एजेंट्स या पोर्टल्स से बुकिंग में रिफंड में देरी आम बात है। DGCA का ये प्रपोजल इन प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने के लिए है, ताकि पैसेंजर्स को क्लियर गाइडलाइंस मिलें। ग्राहकों को फायदा, लेकिन एयरलाइन पर असर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये चेंज पैसेंजर्स को एम्पावर करेगा और ट्रस्ट बढ़ाएगा। हालांकि, कुछ एयरलाइंस को लगता है कि इससे उनके रेवेन्यू पर असर पड़ सकता है। एक एविएशन एनालिस्ट ने कहा, “ये अमेरिका और यूरोप के रूल्स से इंस्पायर्ड लगता है, जहां 24 घंटे का फ्री कैंसिलेशन स्टैंडर्ड है।”

More From Author

सचिन-कांबली के साथ क्रिकेट खेला, फर्स्ट क्लास में 30 शतक:बिना इंटरनेशनल खेले ‘मजूमदार’ ने इंडिया को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, जानें कंप्लीट प्रोफाइल

PM मोदी से मिलेंगी वर्ल्डकप जीतने वाली लड़कियां:5 नवंबर को दिल्ली में हो सकती है मुलाकात; दीप्ति बोलीं- गिफ्ट क्या देंगे, जल्दी तय करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *