मध्य प्रदेश विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन के लिए 3 राज्यों के 63 MLA पहुंच गए हैं। इनका स्वागत पारंपरिक लोक नृत्य से किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ ही देर में करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे। दो दिन तक चलने वाले युवा विधायक सम्मेलन में कुल पांच सत्र होंगे। पहले दिन यानी आज तीन सत्र होंगे। इनमें लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 के विजन तक पहुंचने में युवा विधायकों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी। किस राज्य के कितने विधायक
