एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की 68 नई तस्वीरें सामने आईं:अरबपति बिल गेट्स महिलाओं के साथ दिखे; डेमोक्रेट्स सांसदों ने जारी कीं; कल पूरी फाइल्स रिलीज होंगी

एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी 68 नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को अमेरिकी हाउस ओवरसीज कमेटी के डेमोक्रेट सांसदों ने रिलीज किया हैं। इनमें से दो तस्वीरों में अरबपति बिल गेट्स महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों महिलाएं एक ही हैं या अलग-अलग। तस्वीरों में महिला के शरीर पर मैसेज लिखा दिखा नई तस्वीरों में महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हाथ से लिखे गए मैसेज दिखाई दे रहे हैं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक यह मशहूर किताब लोलिता से लिए गए मैसेज हैं। एक तस्वीर में इस किताब की कॉपी भी पीछे नजर आती है। ‘लोलिता’ एक विवादित उपन्यास है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के शोषण की कहानी दिखाई गई है। इसी वजह से महिला के शरीर पर इस किताब से जुड़े वाक्य लिखे जाने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे संवेदनशील मामला माना जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ये सभी मैसेज एक ही महिला के शरीर पर लिखे गए हैं या अलग-अलग महिलाओं पर। तस्वीरें किस मकसद से ली गईं, इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। खबर अपडेट हो रही है….

More From Author

झारखंड ने पहली बार मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती:हरियाणा को 69 रनों से हराया, ईशान किशन शतकीय पारी खेली

BSF जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को मारी गोली:नारायणपुर के सुरक्षा कैंप में ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या, यूपी का रहने वाला था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *