एपल आज अपने सालाना इवेंट में सबसे पतला आईफोन लॉन्च करेगी। ये आईफोन प्लस की जगह लेगा। इवेंट में आईफोन17 सीरीज में कुल चार मॉडल्स पेश किए जाएंगे। एपल एयरपॉड्स प्रो 3 भी लॉन्च किए जाएंगे। इसमें साउंड बेस्ड हर्ट रेट मॉनिटरिंग जैसी हेल्थ ट्रैकिंग फैसिलिटी शामिल हो सकती हैं। यह फीचर पहले एपल के बीट्स पावरबीट्स प्रो 2 में पेश किया गया था, लेकिन येऑप्टिकल सेंसर का उपयोग करता है। इसके अलावा एपल वॉच सीरीज 11 को लॉन्च किया जा सकता है। iOS 26 भी पेश किया जा सकता है जिसमें लिक्विड ग्लास इंटरफेस आएगा। लॉन्च इवेंट का नाम ‘ऑव ड्रॉपिंग’ रखा गया है। कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एपल पार्क में भारतीय समय अनुसार, रात 10:30 बजे से इवेंट शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में स्टैंडर्ड आईफोन 17 की कीमत 79,900 रुपए से शुरू हो सकती है, जो इसके टॉप मॉडल प्रो मैक्स के लिए 1,64,900 रुपए तक जा सकती है। आईफोन 17 सीरीज के मॉडल्स के एक्सपैक्टेड फीचर्स… इस बार iOS26 के साथ बेहतर एपल इंटेलिजेंस मिलेगा आईफोन 17 लॉन्च के बाद बंद होंगे ये मॉडल्स एपल हर साल नए आईफोन लॉन्च के बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बंद करता है, खासकर प्रो मॉडल्स। ताकि लोग नए आईफोन 17 प्रो मॉडल्स खरीदें। इसके अलावा, जो मॉडल्स 5 से 7 साल पहले लॉन्च हुए हैं वो भी बंद हो सकते हैं। हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स पर ये मॉडल्स स्टॉक खत्म होने तक बिकेंगे। यहां आइफोन 16 सीरीज के स्पेसिफिकेशन भी जान लीजिए…
भारत में 2017 से बन रहे आईफोन एपल ने 2017 में आईफोन SE के साथ भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। इसके तीन इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) पार्टनर- फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन है। आईफोन SE के बाद भारत में आईफोन 11, आईफोन 12 और आईफोन 13, आईफोन 14, आईफोन 15 और आईफोन 16 की मैन्युफैक्चरिंग भी की गई। फॉक्सकॉन का प्लांट चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में है।
