एक हफ्ते में चांदी 27,771 महंगी हुई:1 किलो का भाव ₹2.28 लाख पहुंचा, इस साल 165% चढ़ा दाम; हफ्तेभर में सोना ₹6,177 महंगा हुआ

चांदी की कीमत में लगातार पांचवे हफ्ते तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 19 दिसंबर को एक किलो चांदी की कीमत 2,00,336 रुपए थी, जो एक हफ्ते में 27,771 रुपए बढ़कर 26 दिसंबर को 2,28,107 रुपए/kg पर पहुंच गई है। इस हफ्ते चांदी ने लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई बनाया और हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को 9,124 रुपए चढ़कर बंद हुआ। इधर, सोने में भी तेजी रही। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 19 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,31,779 रुपए का था। एक हफ्ते में 6,177 रुपए महंगा होकर शुक्रवार, 26 दिसंबर को 1,37,956 रुपए पर पहुंच गया। ये सोने का सबसे ऊंची कीमत है। इस साल सोना ₹61,794 और चांदी ₹1,42,090 महंगी हुई आपके शहर में सोना-चांदी किस भाव में मिल रहा है, ये भी देख लीजिए… अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

More From Author

करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर:त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर बिस्वा बंधु सेन का निधन; राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए, एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वा के CM के साथ फिर बदसलूकी:विधानसभा में धक्का-मुक्की, 1 महीने पहले पुलिस ने पीटा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *