एक्सीडेंट के बाद जिंदा जल गए 2 युवक LIVE VIDEO:तड़प-तड़पकर गई जान, जगदलपुर में बोलेरो से टकराई कार; 2 लोगों को बचाया

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर कार और बोलेरो की टक्कर में 2 युवक जिंदा जल गए। गुरुवार (11 सिंतबर) रात किलेपाल के पास हुए हादसे में पूरी कार जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटे इतनी बढ़ चुकी थी कि दोनों को निकाल नहीं पाए। मामला कोडेनार थाना क्षेत्र का है। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सवार युवक तड़प हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बोलेरो में भी आग लग गई थी, किसी तरह बोलेरो सवार 2 युवकों को बाहर निकाल लिया गया, दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, कार सवार दोनों युवक गीदम के रहने वाले थे, जो रात में कोडेनार के पास स्थित एक ढाबा में खाना खाने जा रहे थे। इसी बीच जगदलपुर की तरफ से एक बोलेरो आ रही थी। तभी दोनों गाड़ी आमने-सामने टकराई और आग लग गई। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें- कार सवार युवकों को बचाने की कोशिश की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई। जिससे कार सवार दोनों युवक मौके पर ही जिंदा जल गए। वहीं घटना के वक्त इस रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन आग लगने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं बोलेरो सवार दो युवक घायल हुए है। जब कार में आग लगी तब इन्हें बोलेरो से बाहर निकाल लिया गया था। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। मृतकों की जानकारी जुटी रही पुलिस जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने दैनिक भास्कर से कहा कि दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इतना पता लगा है कि दोनों गीदम के रहने वाले हैं। बाकी घायल और मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट का LIVE VIDEO:5 मिनट के अंदर 2 धमाके, दीवारों और छत पर पड़ी दरारें, मची चीख-पुकार रायपुर में बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के भीतर रखे 2 सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ है। सिलेंडर फटने का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सोना 1.10 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर:चांदी आज ₹2,849 बढ़कर ₹1.27 लाख/किलो हुई; इस साल कीमत ₹41,000 बढ़ी

सुप्रीम कोर्ट बोला- पूरे देश को साफ हवा का हक:दिल्ली-NCR ही क्यों, देशभर में पटाखे बैन होना चाहिए; दिल्ली के लिए पॉलिसी नहीं बना सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *