एएसओ भर्ती के फॉर्म में करेक्शन और विड्रो कल से:जानें-प्रोसेस: एएसओ के 64 पदों पर होनी है भर्ती, 12 अक्टूबर को एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में निकाली गई सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 64 पदों के लिए आवेदन फार्म में करक्शन व विड्रो का मौका दिया गया है। इसमें अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन संशोधन व करक्शन कल यानी 25 से 31 अगस्त 2025 तक किए जा सकेंगे। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के लिए सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रोसेस यहां करें कॉन्टैक्ट आवेदन भी कर सकेंगे विड्रो विज्ञापन से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक

More From Author

Meta प्रमुख जुकरबर्ग की सिक्योरिटी पर ₹221 करोड़ खर्च:इलॉन मस्क की सुरक्षा में 20 गार्ड तैनात; टेक दिग्गज अपनी सुरक्षा का खर्चा बढ़ा रहे

पुजारा का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास:लिखा- इंडिया की जर्सी पहनना शब्दों में बयां करना मुश्किल; दो साल से टीम से बाहर थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *