एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:टॉयलेट में चिट्‌ठी रखी थी; साढ़े 8 घंटे उड़ने के बाद मुंबई लौटी, 322 पैसेंजर सवार थे

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। 8 घंटे 37 मिनट की उड़ान के बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे। एअर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला किया गया। विमान 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। फ्लाइट 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया
एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट को अब 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है। यात्रियों को होटल आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता दी गई है। हमारी टीम जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों और क्रू की सुरक्षा है। 6 मार्च को शिकागो-दिल्ली फ्लाइट डायवर्ट की गई थी
इससे पहले 6 मार्च को शिकागो से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एक अन्य उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के 5 घंटे बाद शिकागो वापस लौटना पड़ा था। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए समय पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट 6 मार्च 2025 को ग्रीनलैंड के ऊपर थी, जब विमान के 12 में से 11 शौचालय बंद हो गए। करीब 300 यात्रियों के लिए सिर्फ एक शौचालय चालू रह गया, जो बिजनेस क्लास में था। ऐसे में 14 घंटे की यात्रा के बीच फ्लाइट को शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौटने का फैसला लेना पड़ा। ……………………………….. ये खबर भी पढ़ें… 3 घंटे फ्लाइट में फंसे रहे 900 यात्री: गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान में आई खराबी, 200 लोग लौट गए गोरखपुर एयरपोर्ट पर 10 मार्च को छह विमानों के 900 से ज्यादा यात्री 3 घंटे तक फ्लाइट में फंसे रहे। दिल्ली से पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट में खराबी आ गई। विमान को हटाने के लिए टो-मशीन न होने के कारण विमान 3 घंटे तक एप्रेन (जहां विमान खड़े होते हैं) पर खड़ा रहा। इस वजह से अन्य विमानों की आवाजाही ठप हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

दुनियाभर में आधा घंटे डाउन रहा X:हजारों लोगों ने समस्या रिपोर्ट की, वेब और ऐप दोनों वर्जन एक्सेस नहीं कर पा रहे थे यूजर्स

फरवरी में घरेलू वेज थाली की कीमत 1% घटी:टमाटर और LPG की कीमत घटने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 6% महंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *