ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज से बाहर:इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन इंजर्ड हुए, पैर का अंगूठा फ्रैक्चर, 6 हफ्ते का आराम

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। पंत को चौथे टेस्ट के पहले दिन चोट गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पैर का अंगूठा फ्रैक्चर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा है और डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा। मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पेनकिलर लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। हालांकि, उन्हें चलने के लिए अभी भी सहारे की जरूरत पड़ रही है और उनके बल्लेबाजी करने की संभावना बहुत कम है। इंजर्ड होकर रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत
भारत के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 68वें ओवर में इंजर्ड हो गए थे। ओवर की चौथी बॉल क्रिस वोक्स ने स्लोअर यॉर्कर फेंकी। पंत रिवर्स स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर जूते से जा लगी। इंग्लैंड ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया। पंत दर्द में कराहते नजर आए। फिजियो टीम उन्हें चेक करने के लिए मैदान में आई। पंत का दर्द कम नहीं हुआ, जूता खोलने पर उनके पैर में सूजन नजर आई। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर वैन में बैठाकर बाहर ले जाया गया। वे 37 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की। पंत रिटायर्ड हर्ट
यदि कोई बल्लेबाज चोटिल होकर मैदान छोड़ता है, तो वह बाद में दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौट सकता है। पंत रिटायर्ड हर्ट हुए थे, ऐसे में अगर पंत फीट होते तो फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते थे लेकिन अब केवल 10 बल्लेबाज ही बैटिंग कर सकते हैं। वहीं, विकेटकीपिंग के लिए ध्रुव जुरेल आ सकते हैं। क्या कहते हैं नियम?
ICC के नियमों के मुताबिक, बल्लेबाजी रिप्लेसमेंट तभी मिलता है जब खिलाड़ी को कन्कशन (सिर में चोट) लगी हो। यदि किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगे और वह उलझन, चक्कर या धुंधला दिखाई देने की शिकायत करे, तब उसे कन्कशन सब्स्टीट्यूट दिया जा सकता है। उस स्थिति में समान भूमिका निभाने वाला खिलाड़ी टीम में शामिल किया जाता है। ऋषभ पंत को सिर में नहीं, पैर में चोट लगी है, इसलिए भारत को न तो उनका बैटिंग सब्स्टीट्यूट मिलेगा, न ही कन्कशन सब्स्टीट्यूट। क्या जुरेल विकेटकीपिंग कर सकते हैं?
पंत फिट नहीं हुए है, तो ध्रुव जुरेल को सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर उतारा जा सकता है। वह इंग्लैंड की पारी में विकेटकीपिंग कर सकते हैं, लेकिन वह पूरे मैच (दूसरे पारी में भी) बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। ——————— मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पंत रिटायर्ड हर्ट, वोक्स की यॉर्कर ने चोटिल किया:जायसवाल का बैट टूटा भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। बुधवार को मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया ने लगातार 14वां टॉस गंवा दिया। ऋषभ पंत बैटिंग के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सरकारी नौकरी:एमपी में 752 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 28 जुलाई से शुरू आवेदन, 1 लाख से ज्यादा सैलरी

चैतन्य बघेल को 2 महीने तक बेल मिलना मुश्किल:जेल जाने से पहले पिता भूपेश से कहा- मक्का बेच दीजिएगा, धान अच्छे से रखवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *