ऊपरी स्तर से करीब 800 अंक गिरा सेंसेक्स:73,000 से नीचे करोबार कर रहा, सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 73,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 22,000 के स्तर पर है। सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 800 अंकों की गिरावट आई है। सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.50% गिरकर कारोबार कर रहा है। मीडिया इंडेक्स में भी करीब इतनी ही गिरावट है। हालांकि ऑटो और आईटी इंडेक्स 0.50% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में 1% से ज्यादा की तेजी शुक्रवार को 1414 अंक गिरा था सेंसेक्स शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स 1414 अंक (1.90%) की गिरावट के साथ बंद 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ। BSE स्मॉल कैप में 1,028 अंक (2.33%) की गिरावट रही, यह 43,082 के स्तर पर बंद हुआ। मिड कैप में भी 853 अंक (2.16%) की गिरावट रही, ये 38,592 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक (HDFC बैंक) में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट और केवल 5 में तेजी रही।

More From Author

यूपी करेंट अफेयर्स – 3 मार्च:डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की शुरुआत हुई; विदर्भ बना रणजी ट्रॉफी 2024-25 का विजेता

अमेरिका के साथ मिनरल डील के लिए फिर तैयार जेलेंस्की:कहा- ट्रम्प के साथ बहस का सिर्फ पुतिन को फायदा मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *